फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur: भीड़ ने मणिपुर राइफल्स का कार्यालय घेरा, हथियार लूटने की कोशिश; कर्फ्यू में ढील का आदेश वापस

Wed, 01 Nov 2023 09:41 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
विज्ञापन
Manipur Clash - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

मणिपुर की राजधानी इंफाल में में बुधवार को भीड़ ने बुधवार को मणिपुर पुलिस कार्यालय परिसर का घेराव करने की कोशिश की। वे हथियार लूटने की फिराक में परिसर का घेराव करने वाले थे। हालांकि, अधिकारियों को हवा में कई राउंड फायर किए। इस वजह से भीड़ वहां से तितर-बितर हो गई। इसके बाद दो जिलों में कर्फ्यू में ढील वापस लेने का आदेश देना पड़ा।

विज्ञापन


इंफाल पूर्वी जिला अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के मुताबिक, जिले में कानून एवं व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति के कारण कर्फ्यू छूट के आदेश तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाता है। हालांकि, आवश्यक सेवाओं जैसे स्वास्थ्य, PHED, नगरपालिका अधिकारी, कर्मचारी, बिजली, पेट्रोल पंप, न्यायालयों के कामकाज, विमान यात्रियों और मीडिया कर्मियों की आवाजाही को कर्फ्यू से छूट दी जाएगी। 

इसके अलावा इंफाल पश्चिम में भी कर्फ्यू छूट के आदेश तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है। राहत के तहत सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक दैनिक कर्फ्यू में छूट देने का एलान किया गया था।
विज्ञापन


विज्ञापन


दरअसल, मंगलवार सुबह संदिग्ध उग्रवादियों ने मोरेह शहर में एक ऑन-ड्यूटी उप-विभागीय पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद से राज्य की राजधानी में तनाव पैदा हो गया था। एक अन्य घटना में मंगलवार दोपहर टेंगनौपाल जिले के सिनम में राज्य बल के एक काफिले पर घात लगाकर हमला किया गया, जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। ऑपरेशन के संचालन में सहायता के लिए काफिले को मोरेह भेजा गया था। इससे पहले मई में पहली बार जातीय झड़पें शुरू होने के बाद से राज्य बार-बार होने वाली हिंसा की चपेट में है। तब से अब तक 180 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें