फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur: मणिपुर के मुख्यमंत्री ने राहत केंद्रों का किया दौरा, विस्थापितों से की मुलाकात

Mon, 19 Jun 2023 06:26 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल

सार

जानकारी के मुताबिक मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने अधिकारियों की एक टीम के साथ नौरेम बिराहारी कॉलेज खुंद्रकपम, इंफाल पूर्व और हिंगंग माखा लीकाई में खोले गए राहत शिविरों का दौरा किया...
विज्ञापन
Manipur: N Biren Singh - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंसाग्रस्त मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने सोमवार को राहत केंद्रों का दौरा किया। इस दौरान वे विस्थापितों से मिले और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने सभी की शिकायतें सुनीं और तत्काल समस्याओं के समाधान करने का आश्वासन दिया।

जानकारी के मुताबिक मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने अधिकारियों की एक टीम के साथ नौरेम बिराहारी कॉलेज खुंद्रकपम, इंफाल पूर्व और हिंगंग माखा लीकाई में खोले गए राहत शिविरों का दौरा किया। इस दौरान जब विस्थापितों से वे बातचीत कर रहे थे, तब कई महिलाएं अपनी आपबीती सुनाते हुए रो पड़ीं। एन बीरेन सिंह ने विस्थापितों से बातचीत की और उनकी शिकायतों और तत्काल को हल करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें