फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिपुर: भूस्खलन से इम्फाल-सिलचर मार्ग अवरुद्ध, 500 से अधिक सामान लदे ट्रक फंसे

Sun, 20 Aug 2023 10:14 PM IST
स्वप्निल शशांक अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल

सार

सूत्रों के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 7 बजे ताजा और भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ। फिलहाल सड़क साफ करने का काम जारी है।
विज्ञापन
भूस्खलन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम से मणिपुर जाने वाली महत्वपूर्ण सड़क इंफाल-सिलचर सड़क पर ताजा भूस्खलन की खबर आ रही है। मणिपुर के नोनी जिले में रंगखुल और लंगखुल खुलेल के बीच इम्फाल-सिलचर मार्ग पर इस ताजा भूस्खलन ने रविवार को यातायात बाधित हो गया है। इससे करीब 500 से अधिक समान से लदे ट्रक फंस गए हैं। उल्लेखनीय है कि ताजा भूस्खलन के बाद सड़क पर यातायात की आवाजाही बहाल होने के ठीक एक दिन बाद हुआ।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 7 बजे ताजा और भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ। फिलहाल सड़क साफ करने का काम जारी है। अधिकारियों ने कहा कि इस अंतरराज्यीय सड़क पर 500 से अधिक माल से भरे ट्रक फंसे हुए हैं। राजमार्ग पर 15 अगस्त को भी ऐसी ही स्थिति देखी गई थी जब एक बड़े भूस्खलन के कारण यह कम से कम चार दिनों के लिए अवरुद्ध हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें