फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur: मणिपुर के देइवाइजांग गांव में गोलीबारी, आपसी झड़प में मारे गए कुकी उग्रवादी संगठन के पांच सदस्य

Tue, 22 Jul 2025 11:23 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल

सार

मणिपुर में एक उग्रवादी संगठन के कुछ सदस्यों के बीच झड़प में पांच सदस्यों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, नॉनी जिले के देइवाइजांग गांव में ये झड़प हुई है। इस मामले में संगठन ने कहा- ये वारदात गलतफहमी के कारण हुई है।
विज्ञापन
मणिपुर में तैनात सुरक्षा बल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर के नॉनी जिले के एक दूरदराज गांव देइवाइजांग में कूकी उग्रवादी संगठन चिन कूकी मिजो आर्मी (सीकेएमए) के पांच सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना सोमवार रात हुई और इसकी वजह संगठन के भीतर आपसी विवाद मानी जा रही है। यह गांव जिला मुख्यालय से लगभग 53 किलोमीटर दूर स्थित है। फिलहाल घटना की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर इसे आंतरिक झगड़े का नतीजा माना जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Supreme Court: 'पति और ससुराल वालों से सार्वजनिक माफी मांगे IPS पत्नी', विशेषाधिकार से सुप्रीम कोर्ट का फैसला

घटना पर सीकेएमए संगठन का बयान
घटना के बाद सीकेएमए की ओर से स्थानीय भाषा में एक बयान जारी किया गया, जिसमें कहा गया, 'कुछ गलतफहमियों और दुर्भावनाओं के कारण हमारे पांच सदस्यों की मौत हो गई। यह न सिर्फ संगठन, बल्कि पूरी समुदाय के लिए एक बड़ी क्षति है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - महाराष्ट्र विधान भवन में झड़प का मामला: दो आरोपियों को मिली जमानत, कोर्ट ने कहा- जेल में रखने का कोई मतलब नहीं

एक उग्रवादी संगठन है सीकेएमए
सीकेएमए एक उग्रवादी संगठन है, जो करीब दो साल पहले बना था। यह संगठन केंद्र सरकार के साथ वर्ष 2008 में हुए 'ऑपरेशन सस्पेंशन समझौते' का हिस्सा नहीं है। यानी सीकेएमए को अभी तक भारत सरकार से कोई औपचारिक शांति वार्ता या युद्धविराम की मान्यता नहीं मिली है। अधिकारियों ने कहा कि घटना की जांच जारी है और अधिक जानकारी जल्द दी जाएगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें