फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिपुर में पहले चरण के लिए 168 उम्मीदवार मैदान में

Mon, 20 Feb 2017 11:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल
विज्ञापन
विज्ञापन
मणिपुर में चार मार्च को होने वाले विधानसभा चुनावों के पहले दौर की 38 सीटों के लिए 11 निर्दलीयों समेत कुल 168 उम्मीदवार मैदान में हैं। राज्य में भाजपा ही अकेली ऐसी पार्टी है जो इन तमाम सीटों पर चुनाव लड़ रही है। चूड़ाचांदपुर व कांग्पोक्पी में कांग्रेस का कोई उम्मीदवार नहीं है।
विज्ञापन


पहले दौर की ज्यादातर सीटों पर कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधे मुकाबले के आसार हैं। सबसे ज्यादा 11 उम्मीदवार साइकुल सीट पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। चूड़ाचांदपुर में स्थानीय समीकरणों की वजहों से कोई भी उम्मीदवार कांग्रेस के टिकट पर उतरने को तैयार नहीं था।

पार्टी ने पहले वरिष्ठ नेता पी. तोन्सिंग को यहां अपना उम्मीदवार बनाया था, लेकिन उन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। राज्य की अकेली आदिवासी विधायक नेमचा किपगेन भी कांग्रेस से नाता तोड़ कर भाजपा में शामिल हो गई हैं। वे फिलहाल कांग्पोक्पी सीट पर भाजपा की उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें