फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur: 'मणिपुर में बेघर लोगों के लिए घर बनाने का टेंडर नहीं निकला', कांग्रेस ने आरोप के साथ जांच की मांग की

Thu, 10 Jul 2025 03:34 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल

सार

मणिपुर में कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में हिंसा के दौरान बेघर हुए लोगों के लिए घर बनाने का टेंडर नहीं निकाला गया है। पार्टी ने इस मामले में जांच की मांग करते हुए राज्यपाल को ज्ञापन भी सौंपा है।
विज्ञापन
मणिपुर कांग्रेस की मांग - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर में विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि बेघर लोगों के लिए बनाए जा रहे प्री-फैब्रिकेटेड (तैयार ढांचे वाले) घरों के निर्माण में कोई टेंडर (निविदा) नहीं निकाली गई। कांग्रेस ने इस मामले की पूरी जांच कराने की मांग की है। राज्य कांग्रेस अध्यक्ष केशम मेघचंद्र ने बुधवार को विष्णुपुर जिले में दो निर्माण स्थलों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि इन दोनों जगहों पर बिना किसी सरकारी आदेश या टेंडर के ही निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - SC: 'आधार, राशन और वोटर कार्ड शामिल करने पर विचार करे ECI', बिहार मतदाता सूची पुनरीक्षण पर 'सुप्रीम' आदेश

कांग्रेस ने कहा- आधिकारिक रूप से नहीं हो रहा काम
उन्होंने आरोप लगाया, 'यह काम आधिकारिक रूप से नहीं हो रहा है। हम मांग कर रहे हैं कि जांच की जाए कि बिना टेंडर के ये घर कैसे बनाए जा रहे हैं। इससे साफ पता चलता है कि सैकड़ों करोड़ रुपये की गड़बड़ी हो रही है।'
विज्ञापन


किसी बिचौलिये के जरिए पैसे न दिए जाएं- केशम मेघचंद्र
केशम मेघचंद्र, जो वांगखेम विधानसभा सीट से विधायक भी हैं, ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार दोनों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि विस्थापित लोगों को जो भी आर्थिक सहायता दी जा रही है, वह सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाए। किसी बिचौलिये के जरिए पैसे न दिए जाएं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Language Row: 'अरुणाचल में हिंदी जोड़ने वाली भाषा', सीएम पेमा खांडू बोले- हमें इसे सीखने में कोई समस्या नहीं

कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
उन्होंने यह भी मांग की कि सरकार एक तय समयसीमा घोषित करे, जिसके भीतर सभी विस्थापित लोगों को उनके मूल घरों में सुरक्षित वापसी कराई जा सके। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस नेता ने राज्यपाल अजय कुमार भल्ला को एक ज्ञापन भी सौंपा है। मणिपुर में जातीय हिंसा के बाद हजारों लोग बेघर हो गए थे। इनके लिए सरकार ने कई जिलों में अस्थायी प्री-फैब्रिकेटेड घर बनवाने की योजना शुरू की है, लेकिन कांग्रेस अब इस योजना में पारदर्शिता की कमी का आरोप लगा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें