फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उग्रवादियों के हमले में बाल-बाल बचे मणिपुर के CM

Mon, 24 Oct 2016 04:06 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : file photo
विज्ञापन
मणिपुर के मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी उग्रवादियों के हमले में बाल-बाल बच गए हैं। उग्रवादियों ने उस वक्त उन पर हमला किया जब वह उखरूल हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से उतर रहे थे। उग्रवादियों ने गोलीबारी कर दी, इस बीच मणिपुर रायफल्स का एक जवान जख्मी हो गया। 
विज्ञापन


इबोबी चिंगई में अस्पताल, पावर स्टेश, बीडीओ ऑफिस और बैंक की इमारत का उद्धाटन करने पहुंचे थे। लेकिन इलाके में तनाव के चलते उन्हें लौटना पड़ गया। इबोबी ने राजधानी इंफाल पहुंचकर कैबिनेट की मीटिंग बुलाई।

Ukhrul: Manipur CM Okram Ibobi Singh escaped unhurt after terrorists opened fire; one jawan injured (Earlier visuals) pic.twitter.com/HjkV9hUy4D— ANI (@ANI_news) October 24, 2016
विज्ञापन



मणिपुर में सिविल सोसायटी ऑर्गनाइजेशन्स ने बंद का आह्वान किया था और हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक का रास्ता रोक दिया था। प्रदर्शनकारियो ने दो वाहनों को भी आग में झोंक दिया। वहीं, पुलिस के मुताबिक इससे पहले भी एक नए अस्पताल में बम फेंका गया था, जिसमें इंडियन रिजर्व बटालियन का एक जवान जख्मी हो गया था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें