मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। यहां सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक कर्मी ने दूसरे कर्मी पर गोली चला दी और फिर खुद को भी गोली मार ली। सोमवार को हुई इस घटना में एक कर्मी की मौत हो गई। वहीं, दूसरा जवान घायल हो गया।
अधिकारियों ने बताया कि बल के सहायक प्रशिक्षण केंद्र (एसटीसी) में यह घटना हुई, जहां तैनात बीएसएफ के हेड कांस्टेबल ने कांस्टेबल स्तर के एक दूसरे जवान पर गोली चला दी। यह पूरा वाक्या सुबह करीब 10 बजे हुआ।
एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक बाद में हेड कांस्टेबल ने खुद को भी गोली मार ली, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं, घायल कांस्टेबल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दोनों ही सुरक्षाकर्मी एसटीसी के निदेशक की सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा थे।
बता दें कि मणिपुर में भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा के लिए बीएसएफ की तैनाती है।