फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur: केंद्रीय नेतृत्व ने भाजपा विधायकों को दिल्ली बुलाया, राष्ट्रपति शासन खत्म करने पर चर्चा की संभावना

Sat, 13 Dec 2025 04:17 AM IST
नितिन गौतम अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल

सार

कुकी-जो समुदाय के भी सात विधायकों को भाजपा ने इस बैठक के लिए बुलाया गया है। उनके रुख पर सबकी निगाहें टिकी हैं, क्योंकि सभी 10 कुकी-जो विधायक लगातार अलग प्रशासन की मांग पर अड़े हुए हैं और इसी शर्त पर सरकार गठन में समर्थन देने की बात कहते रहे हैं।
 
विज्ञापन
जेपी नड्डा, अमित शाह - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर में लंबे समय से जारी राजनीतिक गतिरोध को खत्म करने और राष्ट्रपति शासन हटाने की संभावना को देखते हुए भाजपा ने राज्य के सभी विधायकों को 14 दिसंबर को नई दिल्ली में बैठक के लिए तलब किया है। यह कदम राज्य की राजनीतिक दिशा में महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत माना जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की है कि केंद्रीय नेतृत्व ने सभी विधायकों को दिल्ली पहुंचने के निर्देश दिए हैं। हालांकि बैठक का औपचारिक एजेंडा जारी नहीं किया गया है, लेकिन उन्होंने संकेत दिए कि नई सरकार के गठन पर चर्चा होने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन


कुकी जो समुदाय के विधायकों को भी दिल्ली बुलाया
पूर्व सीएम बीरेन सिंह ने इंफाल में 86वें नुपी लाल दिवस के अवसर पर ये बात कही। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि कुकी-जो समुदाय के वे सभी विधायक, जिनमें सात भाजपा के भी शामिल हैं, को भी इस बैठक के लिए बुलाया गया है। उनके रुख पर सबकी निगाहें टिकी हैं, क्योंकि सभी 10 कुकी-जो विधायक लगातार अलग प्रशासन की मांग पर अड़े हुए हैं और इसी शर्त पर सरकार गठन में समर्थन देने की बात कहते रहे हैं।

ये भी पढ़ें- सरकार का बड़ा फैसला: MGNREGA का नाम बदलकर किया 'पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना', काम के दिन भी बढ़ाए
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार बहाली की मांग कर रहे भाजपा विधायक
हालांकि कई भाजपा विधायक राज्य में तुरंत निर्वाचित सरकार बहाल करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन कुकी-जो समूह किसी भी व्यवस्था का समर्थन करने से पहले अपनी राजनीतिक मांगों के समाधान पर जोर दे रहा है। सूत्रों के मुताबिक प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ए शारदा भी बैठक में मौजूद रह सकती हैं। उल्लेखनीय है कि मणिपुर में 13 फरवरी से राष्ट्रपति शासन है, जबकि बीरेन सिंह ने 9 फरवरी को इस्तीफा दिया था।

अन्य वीडियो


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें