हिंसाग्रस्त मणिपुर में मंगलवार मणिपुर पुलिस, असम राइफल्स और सेना को बड़ी कामयाबी मिली। संयुक्त तलाशी अभियान में हथियार और गोला-बारूद के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सेना ने असम राइफल्स और मणिपुर के साथ मिलकर मंगलवार को एक संयुक्त ऑपरेशन चलाया। इस दौरान इंफाल पूर्वी जिले से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि ये जब्ती मंगलवार की सुबह तलाशी के दौरान मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले में कैरांग ट्यूरेल मैपल के सामान्य क्षेत्र में की गई। तलाशी के दौरान दो संदिग्धों को हथियार के साथ पकड़ा गया। उनसे पांच हथियार, दो देश-निर्मित हथियार, बड़ी मात्रा में मिश्रित गोला-बारूद और अन्य विविध युद्ध जैसे भंडार मिले। गिरफ्तार लोगों को बरामद सामान के साथ इंफाल पूर्वी जिले के हेइनगांग पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया।