मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को 31 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इस सूची में 4 मार्च को होने वाले पहले चरण के चुनाव के लिए 20 उम्मीदवारों को और 8 मार्च को होने वाले दूसरे चरण के चुनाव के लिए 11 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। इन उम्मीदवारों के नाम पर केंद्रीय चुनाव समिति के पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह व वित्तमंत्री अरूण जेटली समेत अन्य सदस्यों ने मुहर लगाई।
गौरतलब है कि मणिपुर में 60 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में 4 मार्च और 8 मार्च को मतदान है। मणिपुर चुनाव में बीजेपी की मुख्य लड़ाई कांग्रेस के साथ है, जिसके लिए पार्टी सीएम चेहरे का प्लान कर रही है।
देखिए किसे कहां से मिला टिकट
सीट प्रत्याशी
1. हैंगांग एन. बिरेन सिंह
2. खुरई एल. सुसिन्द्रो मैतेई
3. थोंगजू विश्वजीत सिंह
4. कैरो एल. रामेश्वर मीतेई
5.अन्द्रो निमाईचंद लुवांग
6. लमले इबोमचा सिंह
7. सगोलबंद लोकेन सिंह
8. केइसमथोंग र.के शिवचंद्र सिंह
9. याईस्कूल सत्यब्रत सिंह
10. वांगखै युम्खम रेबोट सिंह
11. कोंथौजम एस . रंजन सिंह
12. पैसोई एस. प्रेमानन्द शर्मा
13. लंगथाबल ओ. जॉय सिंह
14. वनगोई एस. जॉय सिंह
15. मयांग इम्फाल के. रोबींद्रो सिंह
16. नामबोल चाओबा सिंह
17. ओइनाम राधाकिशोर सिंह
18. मोइरंग शरतचंद्र सिंह
19. थांग एम .असनिकुमार सिंह
20. कुम्बी एन . मांगी सिंह
21. लिलोंग अनवर हुसैन
22. थौबल एल. बषांट सिंह (भीम )
23. वांग्खेम ओ. हरिदास सिंह
24. हेइरोक राधेश्याम सिंह
25. वांगिंग टेंथ एम. हेमंत सिंह
26. खंगाबोक जादूमनि सिंह
27. वबगाई देबेन सिंह
28. हियङ्गलं राधेश्याम सिंह
29. सुगनू जीबन सिंह
30. टेडी फ्रांसिस नगजोक्पा
31. तामैं किकौनबोउ नवमी