फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल बोले-मणिपुर को नहीं चला सकती RSS की विचारधारा

Tue, 28 Feb 2017 04:08 PM IST
टीम टिजिटल, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : ani
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने इंफाल में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मणिपुर को आरएसएस संचालित नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि आरएसएस की विचारधारा पर ये प्रदेश चलने वाला नहीं है। क्योंकि यहां मणिपुर की विचारधार ही चलेगी। राहुल गांधी ने पीएम के उस बयान का भी जवाब दिया कि प्रदेश को कांग्रेस ने लूटा है।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा कि 2014 में पीएम मोदी ने सभी अच्छे दिन की दिल वाले दुल्हनिया पिक्चर दिखाई, लेकिन बाद में गब्बर सिंह की निकल कर आया। नोटबंदी पर चुटकी लेते हुए कहा कि एक दिन एक आइडिया आया और 500-1000 के नोट बंद कर दिये और हंस दिए हा..हा.. हा..। राहुल ने भीड़ से पूछा कि क्या बैंक के बाहर लाइनों में कोई भी अमीर खड़ा दिखाई दिया।

राहुल ने कहा कि मैं चाहता हूं कि आने वाले समय में ओलंपिक में मणिपुर 5 मेडल लाये। पीएम अगली बार यहां आयें तो उनसे एक सवाल पूछना कि मणिपुर के लिए आपने क्या किया।
विज्ञापन


  Aaj tak kisi ko pata nahi laga ki iss pre-paid accord (Naga Accord) mein kya hai aur kya nahi hai: Rahul Gandhi in Imphal. pic.twitter.com/VfBEJQjgGo — ANI (@ANI_news) February 28, 2017   Modiji ne Ibobiji se bhi baat nahi ki, ministers ko bhi nhi pta Naga Accord mein kya hai, sab Modjiji ke dimag mein tha: R Gandhi in Imphal pic.twitter.com/kQnU5Bx0H4 — ANI (@ANI_news) February 28, 2017
विज्ञापन

एक आइडिया आया और नोट बंद कर दिये

राहुल गांधी - फोटो : amar ujala
राहुल ने कहा कि पीएम ने नागा अकोर्ड किया और इसके बारे में किसी और को नहीं बताई। यहां तक कि इस बारे में राज्य के मुख्यमंत्री को नहीं बताया।

उन्होंने कहा कि इसके बारे में पीएम मोदी के मंत्रियों को भी पता नहीं था। उन्होंने कहा कि कुछ महीने पहले सोनिया जी ने मुझे फोन कर कहा कि पहली बार पीएम मोदी ने मुझे फोन किया और कहा कि मैंने ऐतिहासिक काम किया है और कहा कि हमनें नागा अकोर्ड किया है।

राहुल ने पीएम पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि पीएम ने स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का वादा नहीं निभाया। पीएम बातें बहुत करते हैं, तीन साल से नेशनल हाइवे तैयार नहीं हुआ, 100 दिन की बात हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें