फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur: राज्य के कई अस्पतालों में रखीं 88 लाशों की नहीं हो पाई पहचान

Wed, 02 Aug 2023 08:06 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल

सार

सूत्रों के मुताबिक जिन शवों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, वे इंफाल पश्चिम जिले के क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान (आरआईएमएस) के मुर्दाघर, इंफाल पूर्वी जिले में नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (जेएनआईएमएस) और चुराचांदपुर जिला अस्पताल में रखे गए हैं...
विज्ञापन
Manipur Violence - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंसाग्रस्त मणिपुर में भले ही धीरे-धीरे हालात सुधरने लगे हों, लेकिन मणिपुर के विभिन्न अस्पतालों के मुर्दाघरों में रखे गए करीब 88 शवों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। इनमें से ज्यादातर आदिवासियों के शव बताए जा रहे हैं। गैर-आदिवासियों के लगभग सभी शवों की पहचान उनके रिश्तेदारों ने कर ली है। अधिकांश शव, जो सड़ने की स्थिति में हैं, अभी तक पहचान नहीं की जा सकी है। हालांकि शवों की पहचान करने की जिम्मेदारी आमतौर पर पुलिस की होती है।

सूत्रों के मुताबिक जिन शवों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, वे इंफाल पश्चिम जिले के क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान (आरआईएमएस) के मुर्दाघर, इंफाल पूर्वी जिले में नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (जेएनआईएमएस) और चुराचांदपुर जिला अस्पताल में रखे गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक घाटी के दो जिला अस्पतालों, रिम्स और जेएनआईएमएस में करीब 53 शवों की पहचान नहीं हो पाई है, इनमें से ज्यादातर कुकी समुदाय के हैं, जबकि कुकी-ज़ो समुदायों के लगभग 35 शव वर्तमान में चुराचांदपुर के जिला अस्पताल में हैं। सूत्रों के मुताबिक चुराचांदपुर के जिला अस्पताल के मुर्दाघर में फिलहाल करीब 30-35 शव रखे हुए हैं। इन में से 3 शव मैतेई के बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें