मणिपुर के नोनी जिले में 7, इंडियन रिजर्व बटालियन की चौकी पर लगभग 70 आतंकियों ने हमला कर सुरक्षा बलों से उनके हथियार छीन लिए।
यह घटना शनिवार सुबह 11 बजे के करीब की है, जब उग्रवादी संगठन एनएससीएन-आईएम के लगभग 70 आतंकियों नोनी जिले में नुंगको चौकी पर हमला कर दिया। चौकी पर सुरक्षा बलों की संख्या कम होने के चलते उग्रवादी सुरक्षा बलों से उनके हथियार छीन कर अपने साथ ले जाने में सफल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही भारी मात्रा में मणिपुर पुलिस तुरंत घटनास्थल की तरफ रवाना हुई। मणिपुर में यह घटना ऐसे समय में हुई जब उग्रवादियों की गतिविधियों के विरोध में राज्य में 24 घंटे के बंद का आह्वान किया गया है।
बीतें कुछ महीनों से मणिपुर में नकदी लेकर जा रही गाड़ियों और हथियारों को लूटने की घटना में बृद्धि हुई है। मणिपुर में अगले वर्ष फरवरी में चुनाव भी होने हैं, ऐसे में यह घटना चुनाव में अहम मुद्दा बन सकती है।