फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर राज्य के लिए अलग हो कौशल विकास नीति, किसानों को भी मिले मानद उपाधि: टीवी मोहनदास पाई

Sat, 21 Sep 2019 01:33 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
TV MohanDas Pai - फोटो : फाइल
विज्ञापन

भारत के हर राज्य की अपनी विशेषता है और उसकी आवश्यकताएं भी बिल्कुल अलग-अलग होती हैं। इसलिए पूरे देश के लिए एक तरह की कौशलता विकास नीति होने की बजाय, सभी राज्यों की अपनी जरुरतों के हिसाब से उनकी अपनी कौशलता विकास नीति बनाई जानी चाहिए। यह कहना है मनिपाल ग्लोबल एजुकेशन के चेयरमैन टीवी मोहनदास पाई का।

विज्ञापन


शुक्रवार को स्किल डेवेलेपमेंट पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए टीवी मोहनदास ने कहा कि हमारे देश के किसान अपनी स्थानीय खेती के मामले में विशेषज्ञ होते हैं। उन्हें ऐसे कई तौर-तरीके पता होते हैं, जिनका लाभ अन्य लोगों को दिया जा सकता है। इसलिए देश के किसानों को भी मानद उपाधि से सम्मानित करने के बारे में विचार किया जाना चाहिए।

कर्नाटक स्किल डेवलपमेंट अथॉरिटी के चेयरमैन डॉ. अनूप के पुजारी ने कहा कि हम अपने बच्चों में बिजली का काम करने वाले, प्लंबर का काम करने और अन्य सामान्य काम करने वाले लोगों के प्रति सम्मान पैदा करने के विषय में विचार कर रहे हैं। उनका प्रयास है कि स्किल डेवलमेंट के मामले में महिलाओं की भूमिका को अधिक से अधिक बढ़ाया जाए। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें