फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSS: मणिकम टैगौर ने की अल-कायदा से संघ की तुलना, भाजपा बोली- आतंकवादियों में शांतिदूत देखती है कांग्रेस

Mon, 29 Dec 2025 05:48 PM IST
देवेश त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिग्विजय सिंह की ओर से आरएसएस की तारीफ किए जाने के मामले पर कांग्रेस नेता मणिकम टैगौर ने प्रतिक्रिया देते हुए आरएसएस की तुलना आतंकी संगठन अल-कायदा से की थी। टैगौर ने कहा था कि कांग्रेस को आरएसएस से सीखने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
मणिकम टैगौर के बयान पर भड़की भाजपा। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने सोमवार को आरएसएस के खिलाफ कांग्रेस नेता मणिकम टैगोर की टिप्पणियों की कड़ी आलोचना की। भाजपा ने आरोप लगाया कि मुख्य विपक्षी दल देशभक्तों में आतंकवादी और आतंकवादियों में शांतिदूत देखता है। दरअसल, मणिकम टैगोर की ओर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तुलना प्रतिबंधित आतंकी संगठन अल-कायदा से की गई थी। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस के लिए आरएसएस से सीखने के लिए कुछ भी नहीं है। 

विज्ञापन


'अफजल गुरु और याकूब मेमन में दिखते हैं शांतिदूत' :पूनावाला
टैगोर के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस नेता की टिप्पणियां उनकी पार्टी की मानसिकता को दर्शाती हैं। पूनावाला ने कहा, 'वे राष्ट्रवादियों में आतंकवादी और अफजल गुरु और याकूब मेमन जैसे असली आतंकवादियों में शांतिदूत देखते हैं।'

उन्होंने कहा, 'कांग्रेस राष्ट्रवादियों का अपमान करती है। नक्सलियों, पीएफआई और सिमी के सदस्यों जैसे आतंकवादियों को अपना 'भाईजान' कहती है। वे बस यही करते हैं।' भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि आरएसएस एक राष्ट्रवादी संगठन है जो पिछले 100 वर्षों से 'व्यक्तित्व निर्माण' और 'चरित्र निर्माण' के जरिये राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Goa Nightclub Case: गोवा नाइटक्लब आग मामले में लूथरा भाईयों को कोर्ट ने 9 जनवरी तक न्यायिक हिरासत में भेजा

'100 वर्षों से आरएसएस के खिलाफ अभियान चला रही कांग्रेस' :पूनावाला
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पिछले 100 वर्षों से आरएसएस के खिलाफ 'अपमानजनक आरोपों और शक पैदा करने का अभियान' चला रही है। पूनावाला ने कहा, 'मणिकम टैगोर और कांग्रेस को यह बताना चाहिए कि क्या प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और उनकी सरकार ने आरएसएस को गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए इसलिए आमंत्रित किया था क्योंकि यह एक आतंकवादी संगठन था।'
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'कांग्रेस को यह भी बताना चाहिए कि क्या पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की आरएसएस मुख्यालय की यात्रा किसी आतंकवादी संगठन के मुख्यालय की यात्रा थी। क्या महात्मा गांधी, बी.आर. आंबेडकर और जय प्रकाश नारायण ने आरएसएस की प्रशंसा करके किसी आतंकवादी संगठन की प्रशंसा की थी?"

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें