अय्यर के निलंबन की जानकारी मीडिया को अभिषेक मनु सिंघवी ने दी थी। उन्होंने कहा था कि अय्यर की बातें खुद उनकी हैं, उन्हें पार्टी से निलंबित किया जा चुका है। बता दें कि मणिशंकर अय्यर ने गुजरात चुनावों के दौरान के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए ‘नीच’ शब्द का प्रयोग किया था, लेकिन बाद में उन्होंने माफी मांग ली थी। उन्होंने पीएम मोदी को असभ्य भी कहा था। इसके पहले लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कहा था कि मोदी चाय बेचने वाले हैं और ऐसे लोगों को देश की जनता अपना बहुमूल्य वोट नहीं देगी।
13 फरवरी को कराची साहित्य महोत्सव में हिस्सा लेने के दौरान 76 वर्षीय अय्यर का पाकिस्तान प्यार जाग गया था और वहां भी उन्होंने भारत को लेकर बयान दिया था जिसके बाद उनकी काफी आलोचना हुई थी। उन्होंने भारत पाकिस्तान मसले पर बातचीत को ही आधार बताया था। उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान अपनी इस नीति पर अडिग है, इसका उन्हें गर्व है लेकिन भारत सरकार इस नीति का पालन नहीं कर रही है, इसका उन्हें दुख है।