फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mani Shankar: 'मैंने पीएम मोदी की जाति पर टिप्पणी नहीं की थी', कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने बयान पर दी सफाई

Sun, 15 Mar 2026 02:20 PM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मणिशंकर अय्यर ने पीएम मोदी पर जातिवादी टिप्पणी के आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि उनका बयान पीएम मोदी के चरित्र के लिए था, न कि उनकी जाति के लिए। मेरे बयान का गलत मतलब निकाला गया है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कथित जातिवादी टिप्पणी करने के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। जयपुर में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि उनकी टिप्पणियां प्रधानमंत्री की जाति के लिए नहीं, बल्कि उनके चरित्र के लिए थीं। अय्यर ने अपने पुराने विवादित बयान पर सफाई देते हुए कहा, उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया। अय्यर के अनुसार, प्रधानमंत्री ने इस बयान को जाति से इसलिए जोड़ा क्योंकि अय्यर खुद एक ब्राह्मण हैं।
विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री बयाने पर दी सफाई
उन्होंने 'चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री नहीं बन सकता' वाले बयान पर भी अपनी बात रखी। अय्यर ने कहा कि उन्होंने ऐसा कभी नहीं कहा। उन्होंने बताया कि उनकी आलोचना मोदी के 'इतिहास के कम ज्ञान' को लेकर थी। अय्यर के अनुसार, उन्होंने यह सवाल उठाया था कि कोई ऐसा व्यक्ति, जिसे उनकी नजर में कुछ ऐतिहासिक तथ्यों की जानकारी नहीं है, वह उस भूमिका (प्रधानमंत्री की) में कैसे हो सकता है, जिसमें जवाहरलाल नेहरू थे।

ये भी पढ़ें: West Asia: दुबई और अबू धाबी की कई उड़ानें रद्द, पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच भारतीय विमानन कंपनियों की एडवाइजरी
विज्ञापन


चाय वाले बयान पर दी सफाई
अय्यर ने बताया कि उन्होंने मजाक में कहा था कि अगर मोदी चुनाव हार जाते हैं, तो उनके लिए चाय बांटने का इंतजाम किया जा सकता है। उन्होंने मोदी के वडनगर रेलवे स्टेशन पर चाय बेचने के दावे पर भी सवाल उठाए। अय्यर ने दावा किया कि 1973 तक वडनगर में कोई रेलवे प्लेटफॉर्म ही नहीं था। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे भ्रामक दावों ने मोदी को प्रधानमंत्री बनने में मदद की।
विज्ञापन


अंग्रेजी बोलने पर खुद को 'मैकाले की संतान' कहे जाने पर भी अय्यर ने पलटवार किया। उन्होंने सवाल किया कि क्या प्रधानमंत्री मोदी को तमिल भाषा आती है? इसके अलावा, उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मुस्लिमों के बारे में की गई टिप्पणियों ने देश में सांप्रदायिक बंटवारे को बढ़ावा दिया है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें