मंगलौर एयर कस्टम्स ने जब्त किया 402 ग्राम सोना
- फोटो : सोशल मीडिया
मंगलौर एयर कस्टम्स ने शनिवार को दुबई से लौट रहे एक यात्री के कब्जे से 19 लाख रुपये से अधिक का 402 ग्राम सोना जब्त किया है। जानकारी मिली है कि आरोपी ने एक ट्रॉली बैग और एक वैक्यूम क्लीनर की मोटर प्लेटों के पहियों में सोना छुपाया था।
पुलिस ने फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में उससे पूछताछ कर पुलिस आगे की जांच कर रही है।