फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: पांच सितारा होटल में पुलिस बनकर घुसे बदमाश करोड़ों जब्त कर हुए थे फरार, गिरफ्तार

Sat, 20 Feb 2021 06:10 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

महाराष्ट्र में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि बीते बुधवार (17 फरवरी 2021) को मुंबई के विले पार्ले में एक पांच सितारा होटल में कुछ बदमाश पुलिस के भेस में पहुंच गए। बताया जा रहा है कि यहां उन्होंने छापा मारा और 12 करोड़ रुपये जब्त कर फरार हो गए। हालांकि, पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया है।

विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि फर्जी पुलिसकर्मी बनकर मुंबई के विले पार्ले क्षेत्र स्थित एक होटल से 12 करोड़ रुपये लूटने के आरोप में शनिवार को आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना बुधवार को तब हुई जब फर्जी पुलिसकर्मियों के रूप में एक गिरोह होटल में घुस गया और छापेमारी के नाम पर वहां से 12 करोड़ रुपये की नकदी लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि बाद में जांच में पता चला कि यह पुलिस की छापेमारी नहीं, बल्कि लूटपाट की घटना थी।

उन्होंने बताया कि इसके बाद मामला दर्ज किया गया और होटल तथा आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज एवं खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस लुटेरों को पकड़ने में सफल रही।

इस घटना के बारे में शिकायत मिलने पर मुंबई पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की कई धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज किया था और आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया, जिसकी मदद से आरोपी पकड़े गए।
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें