फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेनका हमारे काम में हस्तक्षेप करती थीं, लेकिन पद छोड़ने का फैसला व्यक्तिगत : गुप्ता

Mon, 28 Jan 2019 09:05 PM IST
Avdhesh Kumar भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
menka gandhi
विज्ञापन

भारतीय पशु कल्याण बोर्ड (एडब्ल्यूबीआई) के पूर्व अध्यक्ष एस पी गुप्ता ने सोमवार को कहा कि पद छोड़ने का उनका फैसला व्यक्तिगत है और इसका बोर्ड की कार्यप्रणाली में केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के हस्तक्षेप से कुछ लेना-देना नहीं है। 

विज्ञापन


एडब्ल्यूबीआई का अध्यक्ष पद छोड़ने की पुष्टि करते हुए गुप्ता ने पीटीआई-भाषा को बताया कि यद्यपि गांधी बोर्ड की कार्यप्रणाली में हस्तक्षेप कर रही थीं, उनके फैसले का इससे कुछ लेना-देना नहीं है क्योंकि वह हरियाणा में अपने पशु आश्रयस्थल पर ध्यान केंद्रित करना चाहते थे। 

उन्होंने कहा मेनका गांधी हमारे काम में हस्तक्षेप कर रही थीं। हमने उनके खिलाफ सर्वसम्मत से एक प्रस्ताव भी पारित किया था। लेकिन मैं यह नहीं कहूंगा कि मेरे फैसले के पीछे कारण वह हैं। यह मेरी व्यक्तिगत पसंद थी।
विज्ञापन


गुप्ता ने कहा हरियाणा के मेवात में मेरी एक परियोजना है, जिस पर मुझे ध्यान देने की जरूरत है और मैं एडब्ल्यूबीआई से समय नहीं निकाल पा रहा था क्योंकि यह एक पूर्णकालिक नौकरी थी। सरकार में मौजूद सूत्रों ने हालांकि कहा कि उनके पद छोड़ने की वजह कथित तौर पर मेनका गांधी के साथ लंबे समय से चली आ रही खींचतान है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें