फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार्दिक को थप्पड़ मारने वाले शख्स ने कहा- वह कौन है, गुजरात का हिटलर?

Fri, 19 Apr 2019 03:31 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुरेंद्रनगर
विज्ञापन
हार्दिक को थप्पड़ मारने वाला शख्स - फोटो : ANI
विज्ञापन
कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल शुक्रवार को जब गुजरात के सुरेंद्रनगर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे तब एक तरुण गज्जर नाम के शख्स ने उन्हें मंच पर थप्पड़ मार दिया। यह घटना उस समय घटी जब वह बलदाणा गांव में रैली कर रहे थे। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत शख्स को पकड़ा और समर्थकों ने उसकी पिटाई कर दी। जिसकी वजह से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


हार्दिक को थप्पड़ मारने वाले गज्जर ने अस्पताल से अपनी सफाई दी है। उसका कहना है, 'जब पाटीदार आंदोलन हुआ उस समय मेरी पत्नी गर्भवती थी। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा था। उस समय मुझे काफी दिक्कतों का सामन करना पड़ा। मैंने उसी समय फैसला कर लिया था कि मैं इस आदमी को मारूंगा। मुझे इसे किसी भी तरह से सबक सिखाना था।'
 
तरुण गज्जर ने आगे कहा, 'इसके बाद अहमदाबाद में उनकी रैली के दौरान जब मैं अपने बच्चे के लिए दवाई लेने गया था तो सबकुछ बंद हो गया। उन्होंने सड़के बंद करवा दी थीं। वह जो चाहते थे गुजरात में उसे बंद करवा देते थे। वह कौन हैं? गुजरात का हिटलर?'
विज्ञापन


हार्दिक ने गज्जर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि हार्दिक को थप्पड़ मारने वाला शख्स गुजरात के कड़ी का रहने वाला है। घटना के बाद हार्दिक के समर्थकों ने उसकी काफी पिटाई की थी। जिसकी वजह से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हार्दिक के समर्थक इतने गुस्से में थे कि उन्होंने तरुण के कपड़े तक फाड़ दिए थे। हालांकि हार्दिक ने समर्थकों को उसकी पिटाई करने से रोका था। एक समय गुजरात के पाटीदार आंदोलन के मुखिया रहे हार्दिक पटेल के चुनाव लड़ने पर रोक लगी हुई है। उन्हें मेहसाणा दंगा मामले में उच्च न्यायासय ने दो साल की सजा सुनाई थी।

बता दें कि हार्दिक पटेल ने मंच पर जैसे ही अपना भाषण देना शुरू किया, एक व्यक्ति अचानक मंच पर आया और उसने उन्हें थप्पड़ मार दिया। अज्ञात व्यक्ति गुस्से में दिख रहा था और वह थप्पड़ मारने के बाद पटेल से कुछ कहते हुए दिख रहा था।
विज्ञापन




और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें