फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड की वजह से मुंबई पुलिस को भेजा फ्लाइट हाइजैक का धमकी भरा ईमेल, अब गिरफ्तार

Thu, 20 Apr 2017 03:04 PM IST
amarujala.com- Presented by: अकरम
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
हैदराबाद पुलिस टास्क फोर्स ने मुंबई पुलिस को फ्लाइट हाइजैक करने का धमकी भरा ईमेल भेजने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


आरोपी ने मुंबई पुलिस को 15 अप्रैल को सिर्फ इसलिए धमकी भरा ईमेल भेजा था क्योंकि वह चाहता था कि उसकी गर्लफ्रेंड मुंबई और गोवा के लिए प्रस्तावित यात्रा स्थगित कर दे।

यह भी पढ़ें- एयर इंडिया की क्रू ने सुनाई आपबीतीः लगा था जैसे प्लेन हाइजैक हो रहा है    
गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान 32 वर्षीय एम वामशी कृष्ण के रूप में हुई है। वह हैदराबाद के मियापुर का रहने वाला है और उसका ट्रांसपोर्ट का बिजनेस है। कृष्ण शादीशुदा है और उसकी एक बेटी भी  है।
विज्ञापन


टास्ट फोर्स के एक अधिकारी ने बताया कि वामशी हाल के दिनों में फेसबुक के जरिए चेन्नई की एक महिला के करीब आ गया था। वह महिला मुंबई और गोवा की ट्रिप पर जाना चाहती थी। ट्रिप के लिए 16 अप्रैल का टिकट बुक करने के लिए उसने वामशी को परेशान किया।

यह भी पढ़ें- बहादुर बेटी 'नीरजा' पर बनी मूवी को मिला अवार्ड, जानिए कैसे बचाई थीं 360 जिंदगियां    
उन्होंने कहा कि वामशी के पास ट्रिप का प्लान बनाने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं थे। इससे बाद वामशी ने चेन्नई से मुंबई की फ्लाइट का महिला के नाम से एक फेक टिकट बनाकर उसे 15 अप्रैल की दोपहर को ईमेल कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद वामशी ने महिला को हैदराबाद की बताते हुए मुंबई पुलिस को एक ईमेल भेजा, जिसमें कहा गया कि छह लोग मुंबई, हैदराबाद और चेन्नई हवाईअड्डे से उड़ान भरने वाली फ्लाइट्स को हाइजैक करने की प्लानिंग कर रहे हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा कि वामशी चाहता था कि उसके गर्लफ्रेंड एयरपोर्ट पर न जाए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें