प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में परिवर्तन रैली को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकसभा के चुनाव में वे यहां आना चाहते थे, लेकिन नहीं आ पाए। उन्होंने कहा कि देश से गरीबी दूर करना है तो सबसे बड़े राज्य की गरीबी दूर करना होगा।
सभा को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी ने सबसे मुख्य बात ये कही कि वे ऐसी व्यवस्था लाने जा रहे हैं जिससे जनधन एकाउंट में जमा पैसा एकाउंट धारक का ही हो जाएगा। फिर वह पैसा चाहे जिसका रहा हो। प्रधानमंत्री ने कहा...
> यूपी का विकास हमारी पहली प्राथमिकता।
> यूपी में गरीबों की भलाई करनी है इसलिए यहां से सांसद बना।
> विकास हमारी प्राथमिकता। इससे सारी समस्या दूर करना होगा।
> विकास होगा तो रोजगार आएगा।
> मेरी सरकार हर गांव में बिजली पहुंचाने का काम कर रही है।
> 2009 के बाद मुरादाबाद आया हूं।
Mai kisaano ko salaam karta hun ki takleef ke baad bhi buvai (sowing) mei kami nahi aane di; Pichle saal se buvai badhi hai: PM Modi pic.twitter.com/fMtkp5hnJ5
— ANI UP (@ANINewsUP) December 3, 2016
बीजेपी के राज्य में ही विकास
> बीजेपी राज्य में मध्यप्रदेश बीमारू राज्य से विकास के रास्ते पर है।
> सिर्फ अपना विकास करना हो तो राज्य का विकास नहीं हो सकता।
> घोषणा करने वाली आपने सरकार बहुत देखी। अब हिसाब देने वाली सरकार देखिए।
> जनता ही मेरा नेता। जनता ही मेरा हाईकमान। जनता ही मेरे लिए सबकुछ।
Beimani ke saare raastey bandh karne ke liye madad chahiye; Notes chaapke hum beimaano ki madad nahi karna chahta hun: PM Modi pic.twitter.com/lS0niKgkGF
— ANI UP (@ANINewsUP) December 3, 2016
मुझे गुनहगार बता रहे हैं लोग
> सारी मुसीबतों की जड़ भ्रष्टाचार।
> मैंने भ्रष्टाचार के खिलाफ डंडा उठाया तो कुछ लोग मुझे गुनेहगार बनाने लगे।
> देश की पाई-पाई में जनता का हक।
> आज कुछ लोग खाते में पैसा रखने के लिए गरीबों के पैर पकड़ रहे हैं।
I am fighting this war for you, what will those accusing me do? I am a fakir; will exit with my little belongings, says PM Modi in Moradabad pic.twitter.com/NRL1bz94hQ
— ANI UP (@ANINewsUP) December 3, 2016