फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

सोशल मीडिया पर की राज ठाकरे की बुराई, कार्यकर्ताओं ने की पिटाई, उठक-बैठक लगवाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Tue, 07 May 2019 03:06 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
राज ठाकरे - फोटो : File Photo

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के कार्यकर्ताओं की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एमएनएस कार्यकर्ता एक व्यक्ति को डरा धमका रहे हैं और व्यक्ति से उठक-बैठक भी करवा रहे हैं। 



दरअसल रिहायशी इलाके में रहने वाले संदीप तिवारी ने एमएनएस के अध्यक्ष राज ठाकरे के खिलाफ व्हाट्सएप ग्रुप पर कमेंट कर दिया था। जिसकी जानकारी इन कार्यकर्ताओं को पड़ गई।


इस मामले पर एमएनएस शहर अध्यक्ष कुमाल भोईर का कहना है कि वो इस घर में कमाने के लिए आया है तो ठीक से अपना काम करे ना कि हमारे नेता के खिलाफ गलत बातें लिखे। उनका कहना है कि जो भी उनके नेता के खिलाफ कुछ कहेगा या लिखेगा उसे एमएनएस स्टाइल में ही समझाया जाएगा। 


मामले पर शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें मामले की रिपोर्ट नहीं मिली है। अगर पीड़ित मामला दर्ज करवाता है तो उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हालांकि ये ऐसा पहला मामला नहीं है। एमएनएस कार्यकर्ता इससे पहले भी कई बार ऐसा कर चुके हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next