फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात के गृह मंत्री पर जूता फेंका, SDM ऑफिस में क्लर्क है आरोपी

Fri, 03 Mar 2017 12:50 PM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात में करप्शन के मायाजाल से नाराज एक शख्स ने गुरुवार को राज्य के गृह मंत्री पर अपना गुस्सा निकाला। शख्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे प्रदीप सिंह जडेजा पर जूता फेंक दिया। हालांकि, जूता उन्हें नहीं लगा। शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


उसकी पहचान गोपाल इटालिया के रूप में हुई है। मीडिया की खबरों के मुताबिक गोपाल की मानसिक स्थिति खराब बताई जा रही है। वो मंत्री पर जूता फेंकने के बाद करप्शन के खिलाफ नारेबाजी भी कर रहा था। बताया जा रहा है कि प्रदीप सिंह मीटिंग के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के लिए आए थे, उसी दौरान उन पर ये हमला हुआ।
विज्ञापन

जूता फेंकने वाले की दिमागी हालत ठीक नहीं!

गोपाल की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ में ऐसा लग रहा है कि जूता फेंकने वाला शख्स दिमागी तौर पर ठीक नहीं है। अहमदाबाद के एसडीएम ऑफिस में बतौर क्लर्क काम करने वाले गोपाल ने कहा कि वो सरकार के रवैये और करप्शन से तंग आ चुका है। उसके मुताबिक मैं भी उन्हीं लोगों में आता हूं जो करप्शन और बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। 

गृह मंत्री पर हमले के बाद बीजेपी ने इसके लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। बीजेपी ने भी हमले की निंदी की और कहा कि विरोध करने का तरीके कई हैं, लेकिन ये कोई सही तरीका नहीं है। हालांकि, कांग्रेस ने भी इस हमले की निंदा की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें