फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर शख्स सरेआम कर रहा था अश्लील हरकत, महिला ने कर दिया फेसबुक लाइव

Mon, 09 Jul 2018 01:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के बंदेल रेलवे स्टेशन से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शख्स सरेआम प्लेटफॉर्म पर मास्टरबेट (हस्तमैथुन) कर रहा था। ट्रेन में बैठी महिला ने शख्स को इस तरह की गंदी हरकत करते हुए देखा तो फेसबुक लाइव कर दिया। बताया जा रहा है कि ट्रेन चलने ही वाली थी कि शख्स ने महिला कोच के सामने मास्टरबेट करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन


हालांकि रेलवे कर्मचारियों द्वारा इस घटना का संज्ञान लेने से पहले ही शख्स वहां से भाग गया। यह घटना रविवार दोपहर करीब सवा एक बजे की है। जब एक लोकल ट्रेन बंदेल स्टेशन पहुंची तो लगभग 50 साल के अधेड़ शख्स ने महिलाओं के सामने अश्लील हरकत करनी शुरू कर दी। महिलाएं इसका विरोध नहीं कर पाईं क्योंकि ट्रेन चलने वाली थी। मगर इसी बीच 20 साल की लड़की ने इस हरकत को देखने के बाद आवाज उठाने का फैसला लिया। उसने अपना मोबाइल निकाला और घटना का लाइव कर दिया।

फेसबुक लाइव के दौरान लड़की बोल रही है कि आजकल सभी को सबूत चाहिए होता है। इसी वजह से मैंने घटना का फेसबुक लाइव करने का फैसला लिया। वह जो चाहता है उसे वह करने दिया जाए। महिला के इस कदम का कोच में बैठी महिलाओं ने समर्थन किया और शख्स की इस हरकत के खिलाफ विरोध करना शुरू कर दिया। कुछ महिलाओं ने इस घटना के बारे में रेलवे कर्मचारियों को सूचित किया।
विज्ञापन


घटना का फेसबुक लाइव करने वाली महिला ने कहा कि शख्स सरेआम रेलवे पुलिस के कार्यालय के बाहर अश्लील हरकत कर रहा था। जब मैंने फेसबुक लाइव किया तब जाकर वे हरकत में आए। हालांकि तबतक आरोपी शख्स वहां से भाग चुका था। इस मामले पर बंदेल स्टेशन के रेलवे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शख्स ट्रेन में बैठकर भाग गया। ऐसा लग रहा है कि वह दिमागी तौर पर ठीक नहीं था।

रेलवे अधिकारियों ने कहा कि हमने घटना की सूचना बर्दवान जीआरपी को दे दी है। लेकिन उस शख्स का अबतक कोई पता नहीं चल पाया है। इससे पहले भी कोलकाता में बस में एक शख्स मास्टरबेट करते हुए पकड़ा गया था। महिला ने घटना का वीडियो बनाकर कोलकाता पुलिस से संपर्क किया था जिसके बाद उसे पकड़ा गया था। पेशे से अखबार वितरक को पुलिस ने मानसिक तौर पर बीमार शख्स बताया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें