फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: कोच्चि हवाई अड्डे पर चेक-इन के दौरान आदमी ने बोला 'बम', गिरफ्तार

Sun, 03 Jul 2022 06:29 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, कोच्चि

सार

विदेश जा रहे दम्पति तड़के करीब 1.30 बजे हवाईअड्डे पहुंचे। जैसे ही चेक-इन काउंटर पर कर्मचारियों ने उनसे पूछा कि उनके सामान में क्या है, नाराज पति ने कहा "बम", जिससे हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर शनिवार तड़के 63 वर्षीय एक व्यक्ति और उसकी पत्नी को अपनी उड़ान में सवार होने की अनुमति नहीं दी गई। एक अधिकारी के मुताबिक जब उनसे पूछा गया कि उनके सामान में क्या है तो उन्होंने कहा 'बम' है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विदेश जा रहे दम्पति तड़के करीब 1.30 बजे हवाईअड्डे पहुंचे। जैसे ही चेक-इन काउंटर पर कर्मचारियों ने उनसे पूछा कि उनके सामान में क्या है, नाराज पति ने कहा "बम", जिससे हड़कंप मच गया, जिसके बाद हवाई अड्डे की सुरक्षा को सूचित किया गया।

इसके बाद उनको पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने कहा कि व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन उनको बाद में थाने की जमानत पर रिहा कर दिया गया और आगे से ऐसा न करने की हिदायत भी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें