दिल्ली में स्थित केरल हाउस के अंदर एक संदिग्ध हाथ में चाकू लेकर घुस गया। जिस समय संदिग्ध हाउस के अंदर गया उस समय मुख्यमंत्री पिनरई विजयन हाउस में मौजूद थे। पुलिस का कहना है कि शख्स 80 प्रतिशत मानसिक रूप से अस्थिर है और उसे इलाज के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन बिहेवियर एंड एलायड सांइसिस भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल जांच के बाद शख्स से पूछताछ की जाएगी। अभी तक उसका केरल हाउस में आने का मकसद पता नहीं चला है।
वहीं दूसरे मामले में आज सुबह जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला के भटिंडी जम्मू स्थित आवास के बाहर के एक कार चालक ने घुसपैठ करने की कोशिश की थी। इस दौरान सुरक्षाबलों ने उसे बैरिकेडिंग पर रोकने की कोशिश की। मगर युवक के कार नहीं रोकी जिसकी वजह से सुरक्षाबलों ने उसपर फायरिंग कर दी। इस दौरान कार सवार युवक की गोली लगने से मौत हो गई।