बृहन्मुंबई नगर निगम के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट विभाग में ठेकेदार इश्क अब्बास बीग के भाई की गला घोंटकर हत्या की गई। घटना शुक्रवार सुबह कुर्ला वेस्ट के हुसैनी कंपाउंड स्थित मैच फैक्ट्री लेन की है।
मुंबई के कुर्ला इलाके में दो परिवारों के बीच हुई झड़प में एक 50 वर्षीय व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक का नाम कासम था, जो एक सिविक ठेकेदार के भाई थे। पुलिस ने शनिवार को बताया कि इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
ठेकेदार और आरोपित के खिलाफ अक्सर होती थी बहस
यह घटना शुक्रवार सुबह कुर्ला वेस्ट के हुसैनी कंपाउंड स्थित मैच फैक्ट्री लेन की है। पुलिस के अनुसार, इस मामले की शिकायतकर्ता इश्क अब्बास बीग है, जो बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट विभाग में ठेकेदार हैं। बीग के खिलाफ स्थानीय नागरिक रुबिना अक्सर बीएमसी में शिकायतें करती थी कि उनके कर्मचारी ठीक से काम नहीं करते। इसके कारण बीग और रुबिना के बीच अक्सर बहस होती थी।
कासम का गला घोंटकर हत्या
घटना के दिन, बीएमसी अधिकारियों ने रुबिना की शिकायत पर हुसैनी कंपाउंड का दौरा किया। इसके बाद बीग अपने भाई कासम और अन्य लोगों के साथ वहां पहुंचे तथा रुबिना के परिवार के सदस्यों से बहस शुरू हो गई। गुस्से में आकर रुबिना के परिवार के दो आरोपियों ने बीग के भाई कासम का गला घोंटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
इन लोगों के खिलाफ केस
इसके बाद बीग ने पुलिस को शिकायत दी, जिसके आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने रुबिना, सफदर हुसैन सय्यद, शबरेज हुसैन सय्यद, वसीफ हुसैन सय्यद और रुखसाना दिलशाद हुसैन को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।