फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#KabTakNirbhaya चार साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, लोगों ने आरोपी को निर्वस्त्र घुमाया

Mon, 02 Dec 2019 08:55 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

महाराष्ट्र में नागपुर के पारडी इलाके में चार वर्षीय बच्ची के साथ उसके घर में दुष्कर्म करने की कोशिश करने पर 35 वर्षीय व्यक्ति को रविवार शाम निर्वस्त्र कर घुमाया गया।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने आरोपी जवाहर वैद्य को पीटा और उसके हाथों को रस्सी से बांधकर उसे निर्वस्त्र करके सड़क पर घुमाया। उसके बाद उन्होंने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। वैद्य शहर में एक सहकारी सामाजिक बैंक के लिए एजेंट के रूप में काम करता है।

अधिकारी ने बताया कि वैद्य नकद लेने के लिए हर रोज बच्ची के घर जाता था। उसने रविवार शाम को बच्ची को अकेला पाकर उसका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की। बच्ची की मां अचानक घर लौट आई और उसने शोर मचा दिया जिसके बाद पड़ोसी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


घटना की बात फैलते ही स्थानीय लोग वहां एकत्र हो गए और उन्होंने वैद्य को पीटा। बाद में उसे पुलिस को सौंप दिया गया।

पारडी पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और बच्चों के यौन अपराधों से संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें