फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्फी का शौक बना जान का दुश्मन, हाथी के पांव के नीचे आकर हुई मौत

Sun, 03 Sep 2017 10:30 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
सेल्फी का शौक लोगों की जान का दुश्मन बनता जा रहा है। शनिवार को ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया, जहां एक व्यक्ति की मौत हाथी के साथ सेल्फी लेने के चक्कर में हुई। वन अधिकारियों के मुताबिक व्यक्ति की मौत जिले के राउरकेला एरिया में हुए है। 
विज्ञापन


मृतक की पहचान 54 वर्षीय अशोक भारती के रूप में हुई है। मृतक कटक का रहने वाला था और सुंदरगढ़ में एक निजी कंपनी में काम करता था। 

पढ़ें: कॉफी, सेल्फी और सुसाइड....दो सहेलियों की अजब कहानी

वन अधिकारी ने बताया कि हम स्थानिय लोगों की मदद से एक हाथी को खदेड़ने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन अचानक से एक आदमी आया और हाथी के पास जाकर फोटो लेने की कोशिश करने लगा। अधिकारी ने बताया कि अशोक बार-बार हाथी के सामने जाकर सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था। उसी वक्त हाथी घूमा और अशोक उसकी चपेट में आ गया। 

वन अधिकारियों और स्थानियों लोगों ने मिलकर अशोक को बचाने की कोशिश की और उसे गंभीर हालत में राउरकेला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि नियम के अनुसार हम मृतक के परिवार को मुआवजा प्रदान करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें