फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: अवैध आव्रजन रैकेट से जुड़ा शख्स गिरफ्तार, पुलिस ने 94 फर्जी पासपोर्ट और दो लैपटॉप किए जब्त

Wed, 14 Dec 2022 10:56 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

गांधीनगर जिले के डिंगुचा गांव के चार लोगों के एक परिवार की मानव तस्करी के एक मामले में भी भरत उर्फ बॉबी पटेल की संदिग्ध भूमिका की जांच की जा रही है। पूरा परिवार इस साल जनवरी में कनाडा से अवैध रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका जाने की कोशिश के दौरान जम कर मर गया था। 
विज्ञापन
गुजरात पुलिस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात पुलिस ने एक अवैध आव्रजन रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए  गुजरात पुलिस ने एक व्यक्ति की गिरफ्तारी भी की है। गिरफ्तार व्यक्ति राज्य से लोगों को अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश कराने में मदद करता था। इतना ही नहीं, पुलिस ने उसके पास से 94 फर्जी पासपोर्ट भी बरामद किए हैं। 

विज्ञापन


पुलिस ने इस कार्रवाई के बारे में बयान भी जारी किया है। पुलिस ने बताया कि जुआ और शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए गुजरात पुलिस के राज्य निगरानी प्रकोष्ठ की एक टीम ने यह कार्रवाई की। टीम ने मंगलवार को भरत उर्फ बॉबी पटेल के रूप में पहचाने गए व्यक्ति को अहमदाबाद शहर के भदज से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आगे बताया कि भरत उर्फ बॉबी पटेल अवैध मानव तस्करी में शामिल है। इतना ही नहीं, उसके खिलाफ अहमदाबाद, कोलकाता, मुंबई और दिल्ली में भी मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ फर्जी पासपोर्ट तैयार करने के लिए अहमदाबाद शहर में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने यह भी बताया कि कार्रवाई के दौरान पुलिस ने उसके कार्यालयों और घर पर भी छापा मारा। इस दौरान 94 फर्जी पासपोर्ट और दो लैपटॉप बरामद किए गए। 
विज्ञापन


पुलिस के बयान के मुताबिक, गांधीनगर जिले के डिंगुचा गांव के चार लोगों के एक परिवार की मानव तस्करी के एक मामले में भी उसकी संदिग्ध भूमिका की जांच की जा रही है। पूरा परिवार इस साल जनवरी में कनाडा से अवैध रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका जाने की कोशिश के दौरान जम कर मर गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें