फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायनाड में युवक ने राहुल गांधी को चूमा, बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे थे अपने संसदीय क्षेत्र

Wed, 28 Aug 2019 02:33 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड
विज्ञापन
राहुल गांधी को चूमता हुआ युवक - फोटो : ANI
विज्ञापन

वायनाड दौरे पर गए राहुल गांधी उस समय झेंप गए जब एक युवा ने बातचीत के दौरान उन्हें चूम लिया। हालांकि इस दौरान राहुल उससे दूर होने की कोशिश करते दिखे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन



ज्ञात हो कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी चार दिनों के दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड पहुंचे हैं। जहां वह बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलकर हालात का जायजा ले रहे हैं। इस दौरान उन्होंने एक चाय की दुकान पर बैठे लोगों का हाल जाना साथ ही उनके साथ चाय भी पीते नजर आए। राहुल के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल भी मौजूद थे। 

केरल में हुई भारी बारिश से बाढ़ एवं भूस्खलन से बड़े स्तर पर तबाही हुई है। बाढ़ से सबसे बुरा हाल वायनाड जिले का हुआ था। लोगों ने राहुल को बताया कि बाढ़ से उनका भारी नुकसान हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें