फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महज 1 रुपये के लिए पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 03 Feb 2018 04:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, थाणे
विज्ञापन
विज्ञापन

एक  रुपये की कीमत आज कुछ लोगों के लिए शून्य हो सकती है लेकिन क्या एक रुपया किसी की मौत का कारण भी बन सकता है? महाराष्ट्र के थाणे स्थित कल्याण टाउन में एक 54 वर्षीय शख्स की मौत का कारण महज एक रुपया है।

विज्ञापन


दरअसल मनोहर गामने नाम का शख्स शुक्रवार की रात अंडे खरीदने एक दुकान में गया जहां उसने अंडे खरीदने के बाद दुकानदार को एक  रुपये कम दिए जिसके बाद दोनों के बीच गाली-गलौच भी हुई। इसके बाद गामने घर पहुंचे और अपने बेटे को सब कुछ बताया। 

बात यही नहीं थमीं पिता और बेटा मिलकर दोबारा दुकानदार के पास पहुंचे और बुरे बर्ताव के लिए उससे जवाब मांगने लगे। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच एक बार फिर झगड़ा शुरू हो गया। इस दौरान दुकानदार के बेटे ने मनोहर गामने पर जोरदार हमला कर दिया और उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं घटना के बाद थाणे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ मर्डर के आरोप लगाए गए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें