फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो स्टेशन पर फाइन से बचने के लिए युवक ने 30 फुट की ऊंचाई से लगाई छलांग

Tue, 27 Jun 2017 02:39 PM IST
amarujala.com- presented by: हर्षित गौतम
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई के एक मेट्रो स्टेशन पर हैरान करने वाली घटना देखने को मिली, जहां 18 साल का एक युवक 30 फुट की ऊंचाई से सड़क पर कूद गया। घटना सोमवार देर शाम घाटकोपर मेट्रो स्टेशन की है।
विज्ञापन


युवक साकीनाका से चढ़कर घाटकोपर मेट्रो स्टेशन पहुंचा था। जब उसने वहां मेट्रो स्टेशन से बाहर जाने के लिए टोकन डाला तो AFC गेट नहीं खुल सका। जिसके बाद उसने AFC गेट से भी कूदने की कोशिश की।

सुरक्षाबलों ने युवक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वो उनकी पकड़ से छूटकर भागने लगा। फाइन न देना पड़े इस वजह से शराब के नशे में धुत युवक 30 फुट ऊंची दीवार से सीधे सड़क पर कूद गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना के बाद मेट्रो स्टेशन पर हड़कंप मच गया, हालांकि उस युवक को मामूली चोट आई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें