फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल कायदा की नई साजिश, निशाने पर हिंदूवादी नेता और सेना

Tue, 27 Jun 2017 02:14 PM IST
amarujala.com, Presented By : अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकी संगठन अल कायदा ने भारत में अपना पांव पसारना शुरू कर दिया है। संगठन ने भारत की सुरक्षा से जुड़े लोग और हिंदू नेताओं को निशाना बनाने की बात कही है। इसके लिए उन्होंने एक 'कोड ऑफ कंडक्ट फॉर मुजाहिदीन इन सबकॉन्टिनेंटल' के नाम से विस्तृत डॉक्यूमेंट जारी किया है।
विज्ञापन


इसमें संगठन के उद्देश्य, टारगेट और क्या करें या न करें इन सब के बारे में बताया गया है। अल कायदा ने कहा है कि मिलिट्री के सभी जवान, जो जंग के मौदान में हैं और जो बंकरों में हैं दोनों ही हमारे निशाने पर हैं। यहां तक की जो जवान छुट्टी पर हैं वे भी नहीं बचने चाहिए। 

डॉक्यूमेंट में निर्देश दिया गया है कि अधिकारी, सिपाहियों से बड़ा टारगेट हैं। टारगेट जितना बड़ा होगा, उन्हें खत्म करने की जिम्मेदारी भी उतनी ही बड़ी होगी। हमारे निशाने पर वो लोग हैं, जिनके हाथ हमारे कश्मीरी भाइयों के खून से रंगे हैं। वहीं इंटेलीजेंस सूत्रों कहाना है कि वह आतंकी संगठन पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें