फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: राशन कार्ड में दत्ता की जगह लिखा 'कुत्ता' तो अधिकारी के सामने कुत्ते की तरह भौंकने लगा शख्स

Sun, 20 Nov 2022 01:00 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, बांकुरा

सार

श्रीकांत के विरोध का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें वह अपने क्षेत्र के बीडीओ के सामने कुत्ते की तरह भौंकने की हरकत करता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
अधिकारी के सामने कुत्ते की तरह व्यवहार करता श्रीकांति - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्सर हम देखते हैं कि लोग अपना विरोध दर्ज कराने के लिए नए-नए तरीके अपनाते हैं, वहीं पश्चिम बंगाल में एक शख्स ने अधिकारी के सामने अनोखे तरीके से विरोध किया। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें शख्स अधिकारियों के सामने कुत्ते की तरह भौंकने जैसे व्यवहार कर रहा है।

विज्ञापन


वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
शख्स का नाम श्रीकांति दत्ता है, जिसके राशन कार्ड में उपनाम (सरनेम) दत्ता की जगह गलती से कुत्ता लिखा गया। हालांकि उसने अपना उपनाम सही कराने के लिए कई बार प्रयास भी किया, लेकिन कुछ फायदा नहीं हुआ, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गया था। श्रीकांत के विरोध का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें वह अपने क्षेत्र के बीडीओ के सामने कुत्ते की तरह भौंकने की हरकत करता नजर आ रहा है।

मानसिक रूप से परेशान भी था
इस मामले पर बात करते हुए श्रीकांति ने कहा कि उसने बीडीओ के सामने तीन बार राशन कार्ड में उपनाम (सरनेम) सुधारने के लिए आवेदन किया। मेरा नाम श्रीकांति दत्ता के बजाय श्रीकांति कुत्ता लिख गया था। मैं इस वजह से मानसिक रूप से परेशान भी हो गया था। 
विज्ञापन


श्रीकांति ने बताया कि अधिकारियों ने उनसे कहा था कि यह गलत प्रिंट हो गया है ठीक करा देंगे। लेकिन बांकुड़ा प्रशासन ने इस पर ध्यान नहीं दिया। नाम संशोधित न होने के बाद श्रीकांत दत्ता ने स्थानीय अधिकारियों के सामने कुत्ते की तरह व्यवहार करना शुरू कर दिया। 

बीडीओ को देखकर उसके सामने कुत्ते की तरह बर्ताव करने लगा
श्रीकांति ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं शनिवार को अपना उपनाम ठीक कराने बीडीओ ऑफिस गया था। वहां बीडीओ को देखकर मैं उनके सामने कुत्ते की तरह ही बर्ताव करने लगा। उन्होंने मेरे सवाल का जवाब नहीं दिया और भाग गए। श्रीकांति ने आगे कहा कि हम जैसे लोग कितनी बार अपना काम छोड़ेंगे और सुधार के लिए आवेदन करने यहां आएंगे।

वहीं श्रीकांति के विरोध करने का तरीका काम आया और उसके व्यवहार से बीडीओ भी घबरा गए। बाद में उसका आवेदन लेकर बीडीओ ने पूरी बात समझी और कर्मचारियों को श्रीकांति के नाम के आगे से 'कुत्ता' शब्द हटाने के आदेश दिए और उसका उपनाम राशन कार्ड में सही करने को भी कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें