फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

American Airlines: न्यूयॉर्क-दिल्ली फ्लाइट में यात्री पर पेशाब करने की एक और घटना, हिरासत में लिया गया आरोपी

Mon, 24 Apr 2023 08:12 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यह घटना अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट एए 292 में हुई और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने रविवार रात करीब नौ बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर विमान के उतरने के बाद कथित 'अनियंत्रित' यात्री को पकड़ लिया।
विज्ञापन
अमेरिकन एयरलाइंस (फाइल) - फोटो : यूएसए टुडे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विमान में यात्री पर पेशाब करने की एक और घटना सामने आई है। अमेरिकी एयरलाइंस के विमान से न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रहे एक भारतीय व्यक्ति ने अपने सहयात्री पर पेशाब कर दी। इसके बाद उसे यहां हवाई अड्डे पर पकड़ लिया गया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सहयात्री पर पेशाब करने के आरोपी को एयरलाइंस के कर्मचारियों ने शराब के नशे में धुत बताया और बहस के दौरान उसने अपने सहयात्री पर पेशाब कर दिया। 

यह घटना अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट एए 292 में हुई और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने रविवार रात करीब नौ बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर विमान के उतरने के बाद कथित 'अनियंत्रित' यात्री को पकड़ लिया।
विज्ञापन


विमानन कंपनी ने लैंडिंग से पहले दिल्ली हवाई अड्डे को मामले की सूचना दी और इसमें शामिल दोनों यात्रियों को बाद में दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया। सूत्रों ने पीटीआई-भाषा को बताया कि पीड़ित यात्री ने औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है।

हाल के दिनों में कथित तौर पर शराब पीने के बाद सह-यात्रियों पर पेशाब करने की कई घटनाएं सामने आई हैं। पिछले साल 26 नवंबर को एयर इंडिया की न्यूयॉर्क-दिल्ली फ्लाइट के बिजनेस क्लास में नशे में धुत एक व्यक्ति ने अपनी महिला सहयात्री पर कथित तौर पर पेशाब कर दिया था।

इसी तरह की दूसरी घटना 6 दिसंबर, 2022 को एयर इंडिया की पेरिस-नई दिल्ली फ्लाइट में हुई थी, जब एक यात्री ने शौचालय में जाने पर एक साथी महिला यात्री की खाली सीट और कंबल पर कथित तौर पर पेशाब कर लिया था।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें