फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: खुद को गुजरात CMO का अधिकारी और GIFT सिटी का अध्यक्ष बताने वाला व्यक्ति गिरफ्तार, दुष्कर्म का आरोप

Sun, 30 Apr 2023 08:07 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, मल्टीप्लेक्स में किसी के साथ झगड़ा होने के बाद व्यक्ति को उसके साथ मौजूद मॉडल के साथ पुलिस स्टेशन लाया गया था। आरोपी ने शुरू में पुलिस को बताया कि वह सीएमओ का अधिकारी है जो महिला के साथ फिल्म देखने आया था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुद को मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) का अधिकारी और गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक (गिफ्ट) सिटी का प्रमुख बताने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उस पर नौकरी का झांसा देकर एक मॉडल से दुष्कर्म करने का आरोप है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी ठग विराज पटेल को शनिवार को गिरफ्तार किया गया और उसकी असली पहचान तब सामने आई, जब उसे किसी के साथ झगड़े के बाद वडोदरा के एक पुलिस थाने लाया गया।

विज्ञापन


पूछताछ में खुद को बताया सीएमओ का अधिकारी
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, मल्टीप्लेक्स में किसी के साथ झगड़ा होने के बाद व्यक्ति को उसके साथ मौजूद मॉडल के साथ पुलिस स्टेशन लाया गया था। आरोपी ने शुरू में पुलिस को बताया कि वह सीएमओ का अधिकारी है जो महिला के साथ फिल्म देखने आया था। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) ए वी कातकड़ ने कहा, उसने यह भी दावा किया था कि वह गिफ्ट सिटी का अध्यक्ष है। उन्होंने बताया कि उसकी असली पहचान सामने आने के बाद उसके साथ मौजूद मुंबई की मॉडल ने दावा किया कि उसने गिफ्ट सिटी के ब्रांड एंबेसडर के रूप में नौकरी दिलाने के बहाने उसके साथ दुष्कर्म किया और उससे शादी करने का वादा किया।

अपराध शाखा को सौंपी गई मामले की जांच
एसीपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि वह गांधीनगर का रहने वाला है और मामले की आगे की जांच शहर की अपराध शाखा को सौंप दी गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 170 (लोकसेवक के रूप में किसी विशेष पद पर होने का नाटक करना), 417 (धोखाधड़ी), 467 (जालसाजी) और 376 (दुष्कर्म) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


गुजरात: 4.30 करोड़ का सोना जब्त
सूरत पुलिस की एसओजी टीम ने 4 करोड़ 30 लाख रुपये का सोना जब्त किया और 4 लोगों को गिरफ्तार किया। संयुक्त पुलिस आयुक्त शरद सिंघल ने कहा कि SOG की टीम पिछले 15 दिनों से इनपर नजर बनाए हुए थी। परसों रात में चेकिंग के दौरान हमें इस गैंग को पकड़ने में सफलता मिली। फेनिल, नीरव, उमेश और सावन सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 7 किलो 119 ग्राम सोना बरामद हुआ है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें