फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू संगठन के नेता को गौमांस खाने पर हमला करने की चुनौती देने वाला शख्स गिरफ्तार

Sat, 27 Jul 2019 09:32 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

तमिलनाडु के कोयंबटूर में एक आंचलिक संगठन के एक कार्यकर्ता को शुक्रवार को एक हिंदू संगठन हिंदू मक्कल काची के नेता को गोमांस खाने पर हमला करने की चुनौती देने वाले एक कथित सोशल मीडिया पोस्ट लिखने के लिए गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि गोमांस खाने के बारे में विवादास्पद पोस्ट के जरिए धार्मिक भावनाओं को भड़काने के आरोप में शनिवार को द्रविड़ विदुथलाई कझकम (डीवीके) के एक पदाधिकारी निर्मल कुमार को गिरफ्तार किया।

उन्होंने 12 जुलाई को एक फेसबुक पोस्ट में हिंदू मक्कल काची के अध्यक्ष अर्जुन संपत को चुनौती दी थी कि गोमांस खाने पर उन्हें पीट कर दिखाएं। उन्होंने नागापट्टिनम में एक व्यक्ति पर बीफ सूप पीते हुए खुद की तस्वीर पोस्ट करने पर हमले की घटना का हवाला भी दिया।
विज्ञापन


उन्होंने पोस्ट किया था, "मैं आपके ही शहर कोयंबटूर में हूं। आप के लिए बार-बार बीफ खाने की तस्वीर पोस्ट कर रहा हूं। अगर आपमें हिम्मत है तो आइए। क्या आप बीफ खाने वालों को मारेंगे, आप हिंदू कट्टरपंथी हैं।''

पुलिस ने कहा कि इस फेसबुक पोस्ट के आधार पर, एक व्यक्ति ने कट्टूर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिन्होंने शनिवार को निर्मल कुमार को तलब किया और आईपीसी की धारा 505 (सार्वजनिक शरारत के लिए बयान देना) के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


उसे अदालत में पेश किया गया और नौ अगस्त तक रिमांड पर भेज दिया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें