दादा ने बताया कि पालतू बिल्ली के लापता होने पर उनके और पोते श्रीकुमार के बीच बहस हो गई थी। गुस्से में आकर श्रीकुमार ने कथित तौर पर अपने दादा पर हथियार से वार कर दिया।
आजकल मानवता की सारी हदें पार होती जा रही हैं। त्रिशूर के एडक्कुलम से एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसे पढ़कर आपके पैरों के नीचे से जमीन खिसक जाएगी। दरअसल, यहां एक पालतू बिल्ली के लापता होने पर दादा और पोते में विवाद हो गया। पोते ने अपने 79 साल के दादा को कथित तौर पर धारदार हथियार से मारकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि बुजुर्ग व्यक्ति के सिर, हाथों और पैरों में चोटें आई हैं और अब उसका सरकारी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
पुलिस के मुताबिक, घटना शनिवार रात की है और केसवन की हालत फिलहाल स्थिर है। दादा ने बताया कि पालतू बिल्ली के लापता होने पर उनके और पोते श्रीकुमार के बीच बहस हो गई थी। गुस्से में आकर श्रीकुमार ने कथित तौर पर अपने दादा पर हथियार से वार कर दिया।