फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुदकुशी की कोशिश के बाद आईसीयू में भर्ती थी प्रेमिका, जबरन कराई प्रेमी से शादी

Thu, 05 Dec 2019 11:00 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

महाराष्ट्र के पुणे जिले स्थित चाकण में विवाह का एक अनोखा मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक एक पुरुष का महिला से संबंध था, लेकिन पुरुष शादी के लिए राजी नहीं था। इसके बाद महिला ने खुदकुशी की कोशिश की, लेकिन नाकाम रही। महिला को गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती कराया गया। इसी बीच स्थानीय संगठन के कुछ सदस्य प्रेमी नलावडे को उसी दिन पकड़ कर आईसीयू ले आए और वरमाला कराकर जबरन शादी करा दी।

विज्ञापन


मामला 27 नवंबर का है जब महिला ने प्रेमी के शादी से इनकार करने पर जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया था। महिला ने बाद में सूरज नलावडे नाम के व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला भी दर्ज कराया है, जो अभी लापता है। महिला का दावा है कि नलावडे ने उस पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डाला था।

चाकण पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि जब महिला ने शादी करने को कहा तो उसने यह कहकर शादी से मना कर दिया कि वह कथित रूप से छोटी जाति की है। उन्होंने बताया कि तीन दिन बाद नलावडे महिला से सभी संपर्क खत्म कर लापता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें