फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने 18 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार, तीन नौकाओं को भी किया जब्त

Thu, 05 Dec 2019 10:56 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पोरबंदर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने बुधवार को गुजरात तट से 18 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मछली पकड़ने वाली तीन नौकाओं को भी जब्त कर लिया है। यह जानकारी गुरुवार को भारतीय मछुआरों के एक संगठन ने दी।

विज्ञापन


गुजरात के पोरबंदर मछुआरा नौका संगठन के अध्यक्ष जीवन जुंगी ने कहा कि पीएमएसए ने कच्छ जिले में जखाऊ तट के पास अरब सागर में अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के नजदीक इन मछुआरों को गिरफ्तार किया।

उन्होंने कहा, हमें पता चला है कि 18 मछुआरों और उनकी तीन नौकाओं को गुरुवार को कराची बंदरगाह ले जाया गया। 15 अगस्त से मछली पकड़ने का नया मौसम शुरू होने के बाद पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा मछुआरों को पकड़े जाने की यह पहली घटना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें