महाराष्ट्र के अमरावती शहर में आपसी झगड़े में एक बच्ची चपेट में आ गई। घटना शुक्रवार शाम की है जब कुछ हमलावर एक व्यक्ति को पीट रहे थे तो उसने अपने बचाव में उन पर गोली चला दी लेकिन गोली निशाने से चूक गई और पास से गुजर रही 13 साल की एक लड़की को लग गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
घटना पठान चौक इलाके के कदबी बाजार में शाम करीब चार बजे हुई और इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार यह घटना पठान चौक इलाके में शाम करीब चार बजे हुई और इलाके में तनाव पैदा हो गया।
पुलिस के अनुसार, अहमद खान नामक एक व्यक्ति पर कुछ लोगों ने तलवार और चाकू से हमला किया था और खान ने अपने बचाव में हमलावरों पर गोलियां चलाईं। उन्होंने बताया कि गोली नौवीं कक्षा की एक छात्रा को लगी जो वहां से गुजर रही थी।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि हैदरपुरा की रहने वाली लड़की को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया और फिर एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस आयुक्त आरती सिंह ने पुलिस की एक टीम के साथ घटनास्थल का दौरा किया। मामले की जांच की जा रही है।