फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mumbai: बोरीवली में सड़क मरम्मत के दौरान खोदे गए गड्ढे में गिरा आदमी, ठेकेदार और कंपनी पर केस दर्ज

Fri, 30 Jan 2026 05:11 PM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Mumbai: मुंबई के बोरीवली पूर्व में सड़क मरम्मत के दौरान बिना सुरक्षा इंतजाम छोड़े गए गड्ढे में गिरने से एक कैब चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने ठेकेदार और निर्माण कंपनी से जुड़े चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के बोरीवली पूर्व इलाके में सड़क मरम्मत के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसकी चार पसलियां टूट गईं और गर्दन में गंभीर चोट आई। इलाज के बाद पीड़ित ने सड़क मरम्मत का काम कर रहे ठेकेदार और संबंधित कंपनी के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन


इलाज में हुए छह लाख रुपये खर्च
कस्तूरबा मार्ग पुलिस थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, यह घटना पिछले वर्ष दिसंबर में हुई थी। एग्रीगेटर कैब चालक परमानंद मौर्य (46) हाल ही में अपनी चोटों से उबरने के बाद बुधवार को पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराने पहुंचे। पीड़ित के अनुसार, कार्टर रोड नंबर 7 पर सड़क की खुदाई की गई थी, लेकिन वहां किसी भी प्रकार के चेतावनी संकेत, बैरिकेड या सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए थे। अपने घर जाते समय वह अनजाने में उस गड्ढे में गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। शिकायत में बताया गया है कि उनके इलाज पर करीब छह लाख रुपये का खर्च आया।

ये भी पढ़ें: सीएम फडणवीस से मिले NCP नेता, अजित पवार के विभागों पर पेश किया दावा; अब आगे क्या होगा?
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लोगों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर
पुलिस के मुताबिक, प्राथमिकी (एफआईआर) में ठेकेदार कंपनी बीएससीपीएल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के संस्थापक मानव शाह, अध्यक्ष प्रदीप पांडे और ठेकेदार यश मेहता समेत कुल चार लोगों के नाम शामिल हैं। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अन्य वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें