पश्चिम बंगाल के बीरभूमि जिले में सोमवार को कथित तौर पर 20 किलो प्याज लूट लिया गया। एक अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक घटना जिले के बोलपुर बस स्टैंड पर सुफल बांग्ला स्टोर पर हुई, जहां प्याज रियायती कीमत पर बेचा जा रहा था।
दुकानदार ने आरोप लगाया कि सुबह जैसे ही प्याज की बिक्री शुरू हुई, स्टोर के बाहर लोगों की लंबी लाइन लग गई। इसी दौरान यह घटना हुई। वहीं, स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि प्याज की कोई लूट नहीं हुई है, दुकानदान प्याज अपने पास जमा कर रहा है। अधिकारी ने बताया कि इस मामले में अभी कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है।
बता दें कि राज्य सरकार ने फेयर प्राइस शॉप और सुफल बांग्ला स्टोर्स के माध्यम से 59 रुपये प्रतिकिलो से प्याज बेचना शुरू किया है। इसके तहत हर परिवार को अपना राशन कार्ड दिखाने पर अधिकतम एक किलो प्याज बेचा जा रहा है। राज्य में प्याज की थोक कीमत 164 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है।