फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच वोट पाने के बाद रोया शख्स, कहा- मेरे घर में है नौ सदस्य

Thu, 23 May 2019 08:37 PM IST
Neelam Tripathi कन्वर्जेंस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कैप्चर फोटो - फोटो : video
विज्ञापन

एक तरफ जहां पूरे देश में मोदी की गूंज है वहीं दूसरी तरफ कुछ उम्मीदवार ऐसे भी रहे जो अपनी हार पचा नहीं पाए। जालंधर से निर्दलीय खड़े हुए एक शख्स का दर्द कैमरे पर उस वक्त झलक पड़ा जब उनसे चुनाव परिणाम के बारे में पूछा गया। 

विज्ञापन


इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने इसे शेयर किया और धीरे-धीरे यह वायरल हो गया। कैमरे पर बात करते हुए शख्स ने बताया कि उसके घर में नौ सदस्य हैं लेकिन उसे पांच ही वोट मिले यही बात बोलते ही वो सिसक-सिसक कर रोने लगा। रिपोर्टर ने जब प्रचार-प्रसार को लेकर सवाल पूछा तो शख्स ने कहा कि उसके साथ धांधली हुई है और हो सकता है मशीन में ही खराबी हो। 





हालांकि, यह मामला सुबह का है अभी इस शख्स ने पांच वोटों की संख्या पार कर ली है।  

सात चरणों में संपन्न हुए चुनाव के बाद गुरुवार की सुबह से आ रहे रुझानों ने भाजपा को स्पष्ट बहुमत और केंद्र में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनने की ओर इशारा कर दिया। रुझानों के बाद जीत का ऐसा माहौल बना कि पीएम मोदी को विदेश से भी बधाइयां आने लगी। देश भर में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के उत्साह के बीच दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर जश्न का माहौल जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें