राजनाथ सिंह के काफिले के सामने पहुंचा शख्स
- फोटो : ANI
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की सुक्षा में एक बड़ी खामी सामने आई है। दिल्ली में संसद के पास उनके काफिले के सामने एक व्यक्ति आ गया। उसने दावा किया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना चाहता है। उसे बाद में पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जिस समय यह घटना घटी उस वक्त प्रधानमंत्री दिल्ली में नहीं थे।
एक व्यक्ति रक्षा मंत्री के काफिले के सामने आ गया और कहने लगा कि वह प्रधानमंत्री मोदी से मिलना चाहता है। सुरक्षा बल उसे घटनास्थल से लेकर चले गए और उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। फिलहाल व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। बता दें कि प्रधानमंत्री इस समय झारखंड में हैं जहां उन्होंने एक रैली को संबोधित किया। झारखंड में पांच चरणों में चुनाव होना है। जिसमें से एक चरण का मतदान संपन्न हो चुका है।