गुजरात के सूरत में एक शख्स ने बीमा की राशि हासिल करने के लिए कार जला दी। कार में में उन लोगों की तस्वीरें थी जो बीते साल पाटीदार आंदोलन समिति के आंदोलन में मारे गए लोगों की तस्वीरें थी। यह कार सूरत के सरथाना में बुधवार सुबह जली हुई पाई गई। इस मामले में भावेश डेंगर और नितिन डांगर को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस द्वारा मामले की जांच किए जाने पर यह बात सामने आई कि कार के मालिक दिनेश चौरडिया ने बीमे की रकम हासिल करने के लिए कार जलाई और फिलहाल वो फरार है। पुलिस ने बताया कि जलाने से पहले कार में मौजूद उसके सारे मंहगे एक्सेसरीज निकाल लिए गए थे।
ये कार दिनेश ने आंदोलन समिति की सूरत यूनिट को 2015 में गिफ्ट दी थी। इस मामले में सरथाना पुलिस स्टेशन ने कहा है कि पुलिस दिनेश को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। उसके पकड़े जाने के बाद ही इस बारे में और जानकारियां मिल पाएगी। बुधवार सुबह करीब 3.30 पर जब गाड़ी में आग लगी तो स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचित किया लेकिन उनके आने तक कार बुरी तरह से जल चुकी थी।
सभी तस्वीरें The Times of India से साभार।